Friday, February 1, 2013

आतंकवाद कभी इस्लामी नहीं हो सकता


आदरणीय भाई विजय कुमार सिंघल अनजान जी ! अगर वैदिक आतंकवाद या भगवा आतंकवाद कहना अनुचित है तो फिर आप इस्लामी आतंकवाद किस आधार पर कह सकते है ?
‘इस्लामी आतंकवाद‘ एक ग़लत शब्द है
इस्लामी आतंकवाद यह एक शब्द है जिसे पश्चिम के सूदख़ारों ने इस्लाम को बदनाम करने के लिए दिया और दुनिया भर के सूदख़ोरों ने इसे दुहराया। यह लेख पढ़कर पता चला कि दीन की सही समझ न रखने वाले ऐसे लोग भी इसकी चपेट में आ गए हैं जिनके नाम मुसलमानों जैसे हैं। 
‘इस्लाम‘ का एक अर्थ सलामती और शान्ति है। 
‘इस्लामी आतंकवाद‘ का अनुवाद होता है ‘शान्तिवादी आतंकवाद‘।
क्या दुनिया में ‘शान्तिवादी आतंकवाद‘ संभव है ?
जहां शान्ति होगी वहां आतंकवाद नहीं हो सकता और जहां आतंकवाद होगा वहां शान्ति नहीं हो सकती।
अतः ‘इस्लामी आतंकवाद‘ एक ग़लत शब्द है। अपने खंडन के लिए यह शब्द ख़ुद ही गवाह है। 
लेखक को इस बात पर संजीदगी से विचार करना चाहिए।
यह कमेंट देखिये निम्न लेख पर -

हिन्दू आतंकवादी नहीं हो सकते !

विजय कुमार सिंघल 'अंजान'   Sunday January 27, 2013